Uttar Pradesh: महिला की गला रेतकर हत्या, पति सहित दो लोग गिरफ्तार
फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के मजरा गुलरियनपर में एक महिला की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
फतेहपुर (उप्र), 26 दिसंबर : फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के मजरा गुलरियनपर में एक महिला की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के मजरा गुलरियनपर में शनिवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर योगमाया (26) की हत्या कर दी गयी. इस सिलसिले में आज महिला के पति इंद्रमोहन और गोरखपुर जिले की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : सपा, बसपा जातिवादी-परिवारवादी पार्टियां, ये आपका भला नहीं कर सकती : अमित शाह
उन्होंने बताया कि महिला के पति के अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है और शायद हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध ही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

