देश

Uttar Pradesh Shocker: कौशांबी जिले में पड़ोसी ने कई बार किया 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार; मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से कई बार बलात्कार किया. नाबालिग द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाए जाने के बाद लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. घटना करीब 2 सप्ताह पहले की है. आरोपी फिलहाल फरार है.

Uttar Pradesh Shocker: कौशांबी जिले में पड़ोसी ने कई बार किया 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार; मामला दर्ज
Stop Rape (File Image)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी जिले में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से कई बार बलात्कार किया. नाबालिग द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाए जाने के बाद लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. घटना करीब 2 सप्ताह पहले की है. आरोपी फिलहाल फरार है. बलिया में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने 15 साल की लड़की से पहले दोस्ती की. फिर इसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया. आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ कई दिनों तक बार-बार दुष्कर्म किया. लड़की ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई. गौरतलब है कि आरोपी मौके से फरार हो गया

नाबालिग के पिता ने पूरी घटना जानने के बाद पुलिस से संपर्क किया. लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

पिपरी थाने के एसएचओ आदित्य कुमार सिंह ने बताया, "निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा." पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).