बलिया में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को किशन बिंद (22) नामक युवक ने गत 26 दिसम्बर को अगवा कर लिया तथा उसे महाराष्ट्र के नासिक ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया.

पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज किया . पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में किशोरी को बरामद कर लिया तथा आरोपी किशन बिंद को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : UP: MSP पर जारी है धान खरीद, 8.68 लाख किसानों को मिले धान खरीद की सीएम योगी ने की समीक्षा
थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में बलात्कार एवं पॉक्सो अधिनियम की धारायें जोड़ दी गयी है . उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).