देश

शर्मनाक: UP के बागपत में मृतकों के शवों से कफन चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

शर्मनाक: यूपी के बागपत में मृतकों के शवों से कफन चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

शर्मनाक: UP के बागपत में मृतकों के शवों से कफन चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
कफ़न चोरी के आरोप में गिरफ्तार सातों आरोपी (Photo Credits UP Police)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बागपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट और कब्रिस्तान से मृतकों के शवों से कपड़ों को चोरी कर उन्हें दोबारा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई मुखबिरों की सूचना के बाद हुई हैं. मुखबिरों की सूचना के बाद पुलिस ने उनके ठिकाने पर जब छापा मारा तो उनके पास भारी मात्रा में चोरी किए गए कफन के कपड़े मिले. छापे के बाद वे वहां से भाग सकते कि पुलिस ने गिरोह में शामिल 7 लोगों को कफन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार मुखबिरों के जरिये पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग श्मशान घाट और कब्रिस्तान से मृतकों के शवों से कपड़ों को चोरी कर उसे पहले धोते है. इसके बाद कपड़ो को सूख जाने पर उन कपड़ों को वे प्रेस कर दोबारा पैकिंग करते थे. इसके बाद उन पर ग्वालियर कंपनी का मार्क लगाकर महंगे रेट में बेचते थे. यह भी पढ़े: Madhya Pradesh: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, महिला CCTV में कैद, FIR दर्ज

कफन चोरी के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार:

पुलिस के अनुसार कफन चोरी करने के आरोप में मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को गिफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण जैन, आशीष जैन, श्रवण कुमार शर्मा , ऋषभ जैन पुत्र अरविंद जैन, राजू शर्मा पुत्र, बबलू पुत्र वेदप्रकाश कश्यप, शाहरूख खान शामिल हैं. फिलहाल आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ करने में लगी है कि वे कब से कफ़न चोरी का काम कर रहे हैं

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).