उत्तर प्रदेश: बस से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत
उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी कस्बे में मंगलवार को एक निजी बस ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी कस्बे में मंगलवार को एक निजी बस ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. कालपी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार शर्मा ने बताया, "मंगलवार को रामगंज मुहल्ले की बुजुर्ग महिला लीलावती (65) बाजार से दवा लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी कस्बे में फुलपावर चौराहे के पास एक अनियन्त्रित निजी बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई."
उन्होंने बताया, "दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग गए हैं. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है."
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\