UP: चमत्कार! यूपी के गोरखपुर में कार की चपेट में आया बच्चा, बाल-बाल बचा (Watch Video)
Car Accident

कहावत है जाको राखे साइयाँ मार न सके कोई. इसका यह अर्थ होता है कि जिसकी रक्षा स्वयं ऊपर वाला करता है. उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है. कुछ ऐसा ही एक चमत्कार यूपी के गोरखपुर में देखने को मिला है.  यहां एक बच्चा कर की चपेट में आ जाता है. लोगों को लगा कि बच्चा अब नहीं बचेगा. लेकिन  कुछ ही क्षण कार आगे जाने के बाद बच्चा खुद से खड़ा हो गया. बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा था. उसे कुछ हुआ ही नहीं है. बच्चा कार की चपेट में आने के बाद खुद से खड़ा हो जाता  है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसे देखने के बाद लोग चमत्कार कह रहे हैं.

Video: