Uttar Pradesh: जौनपुर में दो मंजिला मकान गिरने से 5 की मौत, 5 घायल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यहां बड़ी मस्जिद इलाके के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार आधी रात को एक दो मंजिला मकान के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर में यहां बड़ी मस्जिद इलाके के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार आधी रात को एक दो मंजिला मकान के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भी पढ़े: Kerala: भारी बारिश से एक की मौत, कोट्टायम में भूस्खलन से 12 लोग लापता
इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त घर गिरा उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे.
स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में अजीमुल्ला, मोहम्मद कैफ, संजीदा, मिस्वा और मोहम्मद सैफ शामिल हैं. 5 अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
\