Uttar Pradesh: कानपुर में 22 वर्षीय युवक का अपहरण कर दोस्तों ने की हत्या, पांडु नदी में फेंका शव- आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक 22 वर्षीय युवक का उसके चार दोस्तों ने अपहरण किया और इसके बाद हत्या कर दी. घटना रविवार को जिले के बर्रा थाना क्षेत्र के करराही इलाके में घटी. मृतक की पहचान महेंद्र डोहरे के रूप में हुई है. वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले के खिरिया कंडोर का रहने वाला था.
- Read in
- English
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में एक 22 वर्षीय युवक का उसके चार दोस्तों ने अपहरण किया और इसके बाद हत्या कर दी. घटना रविवार को जिले के बर्रा थाना क्षेत्र के करराही इलाके में घटी. मृतक की पहचान महेंद्र डोहरे के रूप में हुई है. वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले के खिरिया कंडोर का रहने वाला था. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. UP: चलती लग्जरी बस में नाबालिग लड़की के साथ कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मृतक अपने जीजा नंदराम के साथ शहर के कर्रही नई बस्ती इलाके में किराए के मकान में रहता है. दोनों 'चाट' बेचकर अपनी आजीविका कमाते हैं. शनिवार को महेंद्र कानपुर आया. रविवार की देर शाम मृतक के चार दोस्त आए और कथित तौर पर उसे बाहर घूमने ले गए.
देर रात तक जब महेंद्र घर नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई सुरेंद्र और जीजा नंदराम ने मृतक की तलाश करने की बात कही. रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जीजा नंदराम के मोबाइल फोन पर एक काल आया. फोन करने वाले ने कहा कि साले की सलामती चाहते हो तो दो लाख रुपये दे दो. इसके बाद तीन बार फिर काल करके जल्दी रुपए भेजने के लिए कहा. नंदराम को फिर तीन बैक-टू-बैक फोन आए.
इसके बाद मृतक के जीजा ने बर्रा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने नंबर ट्रेस कर लिया है. पुलिस फोन करने वाले और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने महेंद्र की हत्या की थी और उसके शव को पांडु नदी में फेंक दिया था. पुलिस ने महेंद्र के शव को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

