Sudarshan TV 'UPSC Jihad' Show: सुदर्शन टीवी के ‘यूपीएससी जिहाद’ शो पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम आदेश तक लगाई रोक

सुदर्शन टीवी (Sudarshan TV) के 'यूपीएससी जिहाद' (UPSC Jihad Show) वाले कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. कोर्ट मामले पर सुनवाई करते हुए प्रोग्राम को पर अंतिम फैसला आने तक रोक लगा दिया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस प्रोग्राम को समाज के लिए खासकर मुस्लिम समाज के लिए घटक बताया है.

सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

नई दिल्ली: सुदर्शन टीवी (Sudarshan TV) के 'यूपीएससी जिहाद' (UPSC Jihad Show) वाले कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) में सुनवाई थी. कोर्ट मामले पर सुनवाई करते हुए प्रोग्राम पर अंतिम फैसला आने तक रोक लगा दिया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस प्रोग्राम को समाज के लिए खासकर मुस्लिम समाज के लिए घातक बताया है. जो लोगों के बीच उन्माद पैदा कर सकता हैं

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति के एम जोसफ की पीठ ने कहा, 'इस कार्यक्रम को देखिये, कैसा उन्माद पैदा करने वाला यह कार्यक्रम है कि एक समुदाय प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश कर रहा है. वही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम का विषय कितना उकसाने वाला है कि मुस्लिमों ने सेवाओं में घुसपैठ कर ली है और यह तथ्यों के बगैर ही यह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को संदेह के दायरे में ले आता है. यह भी पढ़े: Sudarshan TV ‘Bindas Bol’ Program: सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिंदास बोल’ के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

सुदर्शन टीवी के ‘यूपीएससी जिहाद’ शो पर रोक:

बता दें कि सुदर्शन न्यूज पर ये शो 28 अगस्त को रात 8 बजे टेलीकास्ट होना था, लेकिन इसके टीजर को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद इसे  दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई और मांग की गई कि शो के टेलीकास्ट पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए. हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस शो के टेलीकास्ट पर रोक लगा दी थी. लेकिन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस विवादित शो के टेलीकास्ट को हरी झंडी दे दी थी. (इनपुट आईएएनएस)

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'