उत्तर प्रदेश में चोरो का आतंक कम होता नहीं दिख रहा है. कानपुर में चोर एक महिला को रास्ते में रोककर उसके गले से चेन खींच ले गए. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला स्कूटी चला रही तभी 1 बाइक जिसपर दो लोग सवार हैं उसका रास्ता रोकते हैं. इसके बाद बाइक से एक शख्स उतरता है और दूसरा यूटर्न लेकर थोड़ा आगे जाता है. इसी बीच बाइक से उतरा शख्स महिला के गले से चेन खींचता है और मौके से फरार हो जाता है. Ghaziabad: लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसी रहीं 3 बच्चियां, घटना का Video हुआ वायरल.
महिला इसके बाद चोरों के पीछे भागती है लेकिन दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रदेश में नहीं थम रहा चोरों का आतंक! #Kanpur में चोर एक महिला को बाकायदा रास्ते में रोककर उसके गले से चेन खींच ले गए। घटना #CCTV कैमरे में हुई कैद।#CCTVFootage pic.twitter.com/p8miSKzmRO
— UP Tak (@UPTakOfficial) December 1, 2022













QuickLY