जरुरी जानकारी

UP Shocker: बेटी को प्रेमी के साथ देख भड़क उठा पिता, फावड़े से वार कर दोनों को उतार दिया मौत के घाट, फिर किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. तभी युवती के पिता ने उनको मिलते हुए देख लिया. गुस्से में आकर उसने फावड़े से काटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया

UP Shocker: बेटी को प्रेमी के साथ देख भड़क उठा पिता, फावड़े से वार कर दोनों को उतार दिया मौत के घाट, फिर किया सरेंडर
Representative Image | Photo: PTI

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. तभी युवती के पिता ने उनको मिलते हुए देख लिया. गुस्से में आकर उसने फावड़े से काटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. बदायूं जिले के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने मंगलवार सुबह बेटी और उसके कथित प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद खून से सना फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. UP Shocker: सहारनपुर में पत्‍नी की गर्दन काटकर हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी.

इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस दल को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

झूठी शान के नाम पर ले ली दो जान

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि झूठी शान के नाम पर हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक कोतवाली बिल्सी के परौली गांव का निवासी अनुसूचित जाति का सचिन (20) और इसी गांव की सजातीय महेश की बेटी नीतू (20) लगभग दो साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे. परिजनों को भी इसकी जानकारी थी.

पड़ोसियों के अनुसार सचिन और नीतू के रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति थी. परिजनों ने दोनों को रोकने का काफी प्रयास भी किया लेकिन वे किसी न किसी तरह संपर्क में बने रहे. पुलिस के मुताबिक सोमवार आधी रात को सचिन नीतू से मिलने उसके घर पर आया था. दोनों नीतू के घर के दरवाजे पर ही बैठे थे. सुबह लगभग साढ़े चार बजे आहट पाकर नीतू के परिजन जाग गए और सभी ने मिलकर सचिन व नीतू पर हमला कर दिया.

परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की. नीतू के पिता महेश ने फावड़े से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी. घटना के बाद लड़की के अन्य परिजन तो मौके से फरार हो गए लेकिन नीतू का पिता महेश फावड़ा लेकर कोतवाली पहुंचा और वहां आत्मसमपर्ण कर दिया.

एसएसपी ने बताया कि सचिन के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 02:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).