UP Shocker: बीच सड़क पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश, पॉलिथीन में पैक था शव
पुलिस ने सूटकेस से लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या की गई और उसके शव को यहां पर फेंक दिया गया है.
ग्रेटर नोएडा, 18 नवंबर: यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे शुक्रवार दोपहर 1:00 लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिली है. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मथुरा पुलिस ने सूटकेस से लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या की गई और उसके शव को यहां पर फेंक दिया गया है. इस मामले में तार मथुरा के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, आगरा, बरेली और हाथरस से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्या मामले में आरोपी आफताब का 5 दिनों के भीतर होगा नार्को टेस्ट, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दिया आदेश
मथुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट के पास राजकीय कृषि फार्म हाउस के सामने एक सूटकेस पड़ा हुआ है. सूटकेस से खून निकल रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्होंने सूटकेस खोला. सूटकेस के अंदर एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी.
लड़की की लाश पॉलिथीन में पड़ी हुई थी. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की के सीने पर गोली मारी गई है और गोली काफी करीब से मारी गई है. शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान भी मिले हैं. लड़की ने काले रंग की टीशर्ट और हाफ पैंट पहनी हुई थी.
शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़की अच्छे परिवार से संबंध रखती है. लड़की की लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच बताई जा रही है. इसके अलावा लड़की के बाएं हाथ में कलावा और धागा बंधा हुआ है. पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के लिए यहां फेंक दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

