UP Shocker: इंसानियत शर्मसार, बहन पर खराब हुई रिश्ते में लगाने वाले फुफेरे भाई की नीयत, लूट ली अस्मत
उत्तर प्रदेश के आगरा में इंसानियत को शर्मसार कर देना वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते में फुफेरा लगाने वाले भाई का बहन पर नीयत खराब हो गई. जिसके बाद वह उसे घर से भगा ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की.
UP Shocker: उत्तर प्रदेश के आगरा में इंसानियत को शर्मसार कर देना वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते में फुफेरा लगाने वाले भाई का बहन पर नीयत खराब हो गई. जिसके बाद वह उसे घर से भगा ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की. पीड़िता के साथ घिनौनी हरकत करने के बाद वह उसे बेहोश अवस्था में वही पर छोड़कर फरार हो गया. परिवार वालों को बेटी के बारे में सूचना मिलने पर किसी तरफ घर लेकर आए. लेकिन बदनामी के डर से पहले उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई.
लेकिन हैवान आरोपी ने पीड़िता की अस्मत लूटने के बाद अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाया था. जिस वीडियो और फोटो को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. परिवार वाले ना चाहकर भी फिर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाने सैंया थाना पहुंचे. जहां पर बेटी के साथ हुए आप बीती को पुलिस वालों को सुनाया. पहले तो पुलिस वालों ने केस दर्ज नहीं किया. लेकिन आला आधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया. यह भी पढ़े: UP Shocker: पीलीभीत में रेप के बाद युवती को तेजाब पिलाने का मामला, इलाज के दौरान पीड़िता की मौत
जानकारी के अनुसार आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती अपनी मां के फूफा निवासी अम्बेडकर नगर कालोनी, फिरोजाबाद के यहां रहने गई थी. फूफा के नाती राजा उर्फ टीटू की नीयत युवती पर खराब होने के बाद वह उसके साथ शादी करने के साथ छेड़खानी करने लगा. इस बीच वह अपनी मां के साथ घर आ गई. आरोपी राजा उसके घर भी 11 मार्च उससे मिलने आ गया और उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

