लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में के शख्स एक महिला टीचर से पहले बदसलूकी करता है. इसके बाद वह महिला के साथ मारपीट करने के बाद महिला का बैग छिनकर फरार हो जाता है. वारदात की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक महिला से बदसलूकी करने के बाद उसका बैग छिनकर भाग रहा है. लेकिन उसे नहीं मालूम कि वह तीसरी आंख सीसीटीवी में कैद हो रहा है. सीसीटीवी में वारदात कैद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सलमान हैं.वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कहा कि दोनों में विवाद होने के बाद यह घटना घटी. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
Video:
मेरठ में एक बेखौफ शख्स ने महिला टीचर के साथ की बदसलूकी, हरकत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।#UPPolice #Meerut #CCTV pic.twitter.com/2NWiMmTn9I
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 16, 2023













QuickLY