UP: महिलाओं से शादी कर पैसे ऐंठने का आरोप, पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था अपने प्रेमजाल में; VIDEO

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से शादी कर ठगी का एक और मामला सामने आया है. शातिर ठग ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि अलग-अलग 9 शादियां कीं. आरोप है कि वह पैसे ऐंठने के लिए महिलाओं से पहले शादी करता था, फिर उनके नाम से लोन लेता था और कुछ दिनों बाद उन्हें छोड़कर फरार हो जाता था.

Representational Image | Pixabay

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से शादी कर ठगी का एक और मामला सामने आया है. शातिर ठग ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि  अलग-अलग 9 शादियां कीं. आरोप है कि वह पैसे ऐंठने के लिए महिलाओं से पहले शादी करता था, फिर उनके नाम से लोन लेता था और कुछ दिनों बाद उन्हें छोड़कर फरार हो जाता था. आरोपी के खिलाफ खलीलाबाद की रहने वाली किरण नाम की महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शातिर का नाम राजन गहलोत हैं

ऐसे हुआ खुलासा


शादी के बाद आरोपी सोनभद्र की एक अध्यापिका के साथ रह रहा था. यह मामला तब सामने आया जब खलीलाबाद में उसकी किरण नाम के पत्नी ने केस दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी के बारे में खुलासा हुआ कि वह किसी और के साथ शादी करके रह रहा है. आरोपी ने किरण से साल 2019 में शादी की थी और पैसे ऐंठने के लिए उसके नाम पर 42 लाख का लोन लिया, जिसके बाद वह फरार हो गया. यह भी पढ़े: UP Shocker: शादी के नाम पर ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, अब तक 200 लड़कियों को बना चुका है शिकार

पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार

आरोपी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला

आरोपी युवक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव का रहने वाला है. वर्तमान में आरोपी नीलिमा नाम की एक महिला के साथ रह रहा है.

आरोपी का नेटवर्क


आरोपी का नेटवर्क अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, वाराणसी और सोनभद्र की महिलाओं तक फैला हुआ था. वह शादी डॉट कॉम और परिचितों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था. महिलाओं को जाल में फंसाने के लिए वह खुद को आबकारी विभाग में काम करने वाला बताता था. सरकारी नौकरी की लालच में महिलाएं उसके जाल में फंस जाती थीं. इसी तरह वह 9 महिलाओं से शादी कर चुका था, लेकिन अब उसके खिलाफ शिकायत होने पर उसका राज खुल गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Toxic Teaser: 'रॉकिंग स्टार' यश का खूंखार अवतार, 'टॉक्सिक' के टीजर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका; मार्च में होगा बड़ा धमाका

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

\