देश

प्रेमिका से चोरी से मिलने पहुंचा प्रेमी, पकड़े जाने पर घरवालों ने करवा दी शादी, UP के बिजनौर का मामला

यूपी के बिजनौर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. लेकिन परिवार वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने पर वह वह वहां से भागने की बहुत कोशिश किया. लेकिन परिवार वालों ने वह जिस लड़की से मिलने आया था. उसके साथ एक घर में ही शादी करवा दी.

प्रेमिका से चोरी से मिलने पहुंचा प्रेमी, पकड़े जाने पर घरवालों ने करवा दी शादी, UP के बिजनौर  का मामला
(Photo Credit : Twitter)

यूपी के बिजनौर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. लेकिन परिवार वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने पर वह वह वहां से भागने की बहुत कोशिश किया. लेकिन परिवार वालों ने वह जिस लड़की से मिलने आया था. उसके साथ एक घर में ही शादी करवा दी.

जानकारी के अनुसार मामला जनौर के नूरपुर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड के एक गांव का है. शादी की खबर लड़के के घर वालों को लगने केबाद पुलिस थाने पहुंचे. जहां पर उन्होंने कहा उनका बेटा अभी नाबालिग है, इसलिए उसकी शादी नहीं हो सकती. यह भी पढ़े: Pakadwa Vivah Bihar: बिहार में सरकारी टीचर को किया किडनैप, बंदूक की नोक पर करवा दी पकड़ौआ शादी

लड़के के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने लड़की वालों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग था. लेकिन लड़के के परिजनों ने तहरीर के अनुसार, लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को फोन करके बुलाया और फिर उसकी जबरन शादी कर दी. मामले में जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).