UP: यूपी के हाथरस में शादी के जश्न में फायरिंग, चार घायल
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति ने बारात में फायरिंग शुरू कर दी.
हाथरस, 12 फरवरी : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति ने बारात में फायरिंग शुरू कर दी. इसके बैंड के चार सदस्य तौफीक, फिरोज, पप्पन और साहिल घायल हो गए. चारों पीड़ितों को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फायरिंग से कार्यक्रम में भगदड़ भी मच गई. इससे कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. यह भी पढ़ें : UP: मां के पैसे देने से मना करने पर युवक ने आत्महत्या की
घटना के बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता दिलीप वाष्र्णेय को हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने कहा, आरोपी की पहचान की जा रही है और मामला दर्ज कर जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\