VIDEO: यूपी के 'केन नदी' से पीने का पानी लेने गया बुजुर्ग कीचड़ में फंसा, लोगों ने ऐसे बचाई जान

यूपी के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. गऊघाट गांव में पानी की किल्लत के चलते एक बुजुर्ग पास की नदी में पीने का पानी लेने गया था. लेकिन कीचड़ में फंस गया. क्योंकि ऊघाट गांव का पानी खारा है. कीचड़ में फसने के बाद वह कुछ समय के लिए बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा. लेकिन राहत की बात रही कि स्थानीय लोगो की बुजुर्ग पर नजर पड़ी. जिसके बाद बुजुर्ग को लोगों ने लाठी के सहारे बाहर निकाला गया. बुजुर्ग के नदी के कीचड़ में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा सकता है कि लोग बुजुर्ग को कीचड़ से बाहर निकालने के लिए जद्दोजेहद कर रहे हैं.

Video:

 

Tweet: