उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) का सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक वायलर हुआ है. इस वीडियो को देखकर यही कहा जा सकता है कि मदद करने के लिए क़द ही नहीं दिल भी बड़ा होना चाहिए. दरअसल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ‘मॉक ड्रिल’ टेस्ट के लिए बलरामपुर के अस्पताल में पहुंचे था. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने देखा कि सर्दी में एक मरीज ठिठुर रहा है. जिसके देखने के बाद डिप्टी सीएम उस मरीज के पास रूक गए और अपनी जैकेट उसे पहना दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उस मरीज को अपना जैकेट निकालकर पहना रहे हैं.
Video:
क़द ही नहीं दिल भी बड़ा होना चाहिए। एक शर्ट के भरोसे सर्दी से लड़ते युवक को देख डिप्टी सीएम @brajeshpathakup ने मॉक ड्रिल को दो मिनट का ब्रेक देकर अपनी सदरी उतारकर युवक को पहना दी। pic.twitter.com/OWe4uKGudP
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) December 27, 2022












QuickLY