देश

UP: फुफेरे भाई-बहन के बीच चढ़ा प्रेम परवान, गर्भवती होने पर घरवालों ने करवा दी शादी, विवाह के 3 घंटे के बाद युवती की मौत

यूपी के रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां फुफेरे भाई और बहन के बीच प्रेम प्रसंग था. युवती को गर्भवती होने के बाद परिवार ने दोनों की एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी. लेकिन शादी के तीन घंटे बाद युवती की मौत हो गई.

UP: फुफेरे भाई-बहन के बीच चढ़ा प्रेम परवान, गर्भवती होने पर घरवालों ने करवा दी शादी, विवाह के 3 घंटे के बाद युवती की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

यूपी के रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां फुफेरे भाई और बहन के बीच प्रेम प्रसंग था. युवती को गर्भवती होने के बाद परिवार ने दोनों की एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी. लेकिन शादी के तीन घंटे बाद युवती की मौत हो गई. मामला रामपुर जिले के केमरी इलाके के गहलुइया गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद मृतका के पिता ने दूल्हा, उसके पिता और चाचा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी गई है.

बताया जा रहा है कि रिश्ते में फुफेरा भाई लगने वाले युवक का लड़की के घर आना जाना था. इसी बीच दोनों में प्रेम परवान चढ़ गया. दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद शारीरिक संबंध भी बन गए और लड़की गर्भवती हो गई. युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया. धीरे-धीरे युवती आठ महीने की प्रेग्नेंट हो गई. जब इस बात की खबर युवती के घर वालों को लगी तो उन्होंने लड़के को अपने घर बुलाने के बाद दोनों को एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी. यह भी पढ़े: UP: प्रेमी जोड़े ने मौत को लगया गले, शादी करना चाहते थे आकाश और सदिया, परिवार के विरोध के बाद की आत्मह

शादी के बाद परिवार वालों ने लड़की को लड़के के साध ससुराल भी बिदा कर दी बताया जा रहा है कि लड़की घर पहुंचने के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई. युवती के मौत के बाद इसकी खबर परिवार वालों को लगने के बाद वे दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे. बेटी को मृत अवस्था में देख लोग अस्पताल में ही हंगामा करने लगे. जिसके बाद युवती के पिता और चाचा ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).