एजेंसी न्यूज

UP: प्रेमी जोड़े ने मौत को लगया गले, शादी करना चाहते थे आकाश और सदिया, परिवार के विरोध के बाद की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय महिला का शव एक मकान में पाया गया. घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम को वहां से विषैला पदार्थ मिला है.

UP: प्रेमी जोड़े ने मौत को लगया गले, शादी करना चाहते थे आकाश और सदिया, परिवार के विरोध के बाद की आत्महत्या
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त: जिले में एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय लड़की का शव एक मकान में पाया गया. पति अपनी पत्नी से बच्चे को जन्म देने की बात करता है तो इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता: कर्नाटक उच्च न्यायालय

पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू की है. शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान आकाश और सदिया के रूप में की गई है. इनके शव घड़ीपुख्ता पुलिस थाना अंतर्गत ताना गांव में सदिया के रिश्तेदार के मकान में पाये गये.’’

घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम को वहां से विषैला पदार्थ मिला है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).