UP BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीजेपी नेता आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या
UP BJP Leader Murder: जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार में सोमवार सुबह अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता और सुदर्शन न्यूज के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी.रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव (45) भाजपा कार्यकर्ता थे, वह सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे. सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए. उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी,
आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं,
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
Aligarh Hospital Murder News: अलीगढ़ में अस्पताल में घुसकर युवक की हत्या, बेटी की शादी तुड़वाने से नाराज पिता ने बेड पर लड़के को मारी गोली; VIDEO
Mulund Shocker: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर पति ने पत्नी को चलती ट्रेन के सामने ढकेला, आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में दरिंदगी, 4 साल की बच्ची की प्लॉट में मिली लाश, पड़ोसी पर रेप के बाद हत्या का आरोप; VIDEO
बिहार के मुंगेर में हत्या का अजीबोगरीब मामला, आरोपियों को चादर ओढ़कर सोए युवक का गला काटना था, कंफ्यूजन में कुल्हाड़ी से काट डाले पैर; हुए गिरफ्तार
\