UP: कानपुर में दिहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीने, वारदात CCTV में कैद  (Watch Video)
UP Chain Snatching

यूपी के कानपुर से लूट की एक घटना सामने आई है. दो बाइक सवारों ने दिन दहाड़े सड़क पर जा रही एक शिक्षक की पत्नी की गले से चेन छिनकर फरार हो गए. घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में भी देखा जा रहा है कि एक बाइक पर दो लोग सवार है और महिला के पास पहुंचने पर बदमाशों ने गले से चेन छिनकर रफू- चक्कर हो गए.वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भागते समय अलियापुर टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश सीसीटीवी की मदद से शुरू कर दी है. यह घटना सजेती थाना क्षेत्र के बांदा के रहने वाले विजय बहादुर सिंह चौहान की पत्नी सरोज के साथ घटी है.

Video: