(Photo : X)
उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हुई है. वहीं 3 अन्य लोग घायल हुए हैं. जिसमें एक बच्च्ची भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. जानकारी के अनुसार घटना भमोरा थाना क्षेत्र के भुडिया देवचरा की है. वहीं यूपी में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है. यहां बागपत में ईंट भट्ठे में दबकर 2 बच्चों की मौत हो गई है.
यूपी में मकान का छज्जा गिरा:
बरेली- बरेली में मकान का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा, महिला की मौत, बच्ची समेत 3 अन्य लोग घायल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, भमोरा थाना क्षेत्र के भुडिया देवचरा की घटना #Bareilly
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 11, 2024













QuickLY