UP Assembly Election 2022: नामाकंन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में किया पूजा-पाठ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामाकंन करेंगे. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे. योगी ने नामंकन से पहले पूजा पाठ किया है.

yogi (Photo Credits: File Image)

गोरखपुर, 4 फरवरी : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामाकंन करेंगे. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे. योगी ने नामंकन से पहले पूजा पाठ किया है. यूपी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से नामांकन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के पहली मंजिल पर स्थित शक्ति मंदिर में पूजन के बाद भगवान शंकर का किया रुद्राभिषेक और हवन किया. उन्होंने कोरोना संकट के बीच जगत कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की. उसके बाद शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का पूजन कर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर माथा टेक आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ देर में एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रिसीव करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट जाएंगे. अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आ रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 के तहत चार फरवरी से शुरू होने वाले नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कलेक्ट्रेट के अलग-अलग न्यायालय कक्षों में रिटनिर्ंग ऑफिसर (आरओ)-सहायक रिटनिर्ंग ऑफिसर (एआरओ) ने बैठकर उन सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है नामांकन के दौरान होती हैं. यह भी पढ़ें : Air Pollution: हवा की गुणवत्ता सिर्फ औद्योगिक केंद्रों की वजह से नहीं होती है खराब, स्टडी में हुआ चौंका देनेवाला खुलासा

इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर में किया गया है. सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री नामांकन के कलक्ट्रेट परिसर जाएंगे. क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कार्यकतार्ओं को बुलाया गया है. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अमित शाह के साथ-साथ धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का संबोधन प्राप्त होगा. नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री मुख्यमंत्री के साथ होंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कालेज परिसर को सजाया-संवारा जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट