यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 34 घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि करीब 34 लोग घायल हैं. फिलहाल घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सप्रेसवे पर ये हादसा मैनपुरी के करहल इलाके में हुआ है.
उत्तर प्रदेश में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर रविवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि करीब 34 लोग घायल हैं. फिलहाल घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सप्रेसवे पर ये हादसा मैनपुरी के करहल इलाके में हुआ है. घटनास्थल पर क्रेन भी बुलाई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए. इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. वहीं ड्राइवर सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
7 dead and 34 injured after a bus rammed into a truck on Agra-Lucknow Expressway near Mainpuri pic.twitter.com/sBjWuaSzu1
— ANI UP (@ANINewsUP) April 21, 2019
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए. बस में फंसे कई लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालने का काम शुरू किया. इसी बीच सूचना पाकर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है.हादसे के शिकार बस और ट्रक को एक्सप्रेसवे से हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

