उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में एक घटना का वीडियो साने आया है. जहां ससुराल पक्ष के कुछ लोग बंदूक के दम पर बहू को उसके मायके से उठाकर ले गए. ख़बरों के अनुसार पति मुकेश महिला की पिटाई करता था, इस वजह से पत्नी 15 अगस्त को अपने मायके आ गई थी. इसके बाद मुकेश ससुराल आया और बाल पकड़कर पत्नी को ले गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला साथ जाने को तैयार नहीं है लेकिन उसे जबरदस्ती बाल पकड़कर ले जाया जा रहा है. महिला के मायके पक्ष के रोकने पर उन्हें एक शख्स डंडा दिखाकर भगा देता है. वीडियो में महिला और उसके मायके के लोगों को चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है. यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पेड़ से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव
देखें वीडियो:
उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में ससुराल पक्ष के लोग बंदूक के दम पर बहू को उसके मायके से उठाकर ले गए।
पति मुकेश पिटाई करता था, इस वजह से पत्नी 15 अगस्त को महिला अपने मायके में आ गई थी। इसके बाद मुकेश ससुराल आया और बाल पकड़कर पत्नी को ले गया। pic.twitter.com/A26MVi0zz1
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 18, 2024













QuickLY