दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मार्च में क्यों लौटी ठंड और तेज हवाएं? जानें कब तक रहेगा असर

अगर आपने सर्दियों के कपड़े और रजाईयां पैक कर दी हैं, तो बीते कुछ दिनों का मौसम आपको फिर से उन्हें निकालने पर मजबूर कर सकता है. मार्च का महीना आमतौर पर ठंड के विदा होने का संकेत होता है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं.

Representational Image | PTI

अगर आपने सर्दियों के कपड़े और रजाईयां पैक कर दी हैं, तो बीते कुछ दिनों का मौसम आपको फिर से उन्हें निकालने पर मजबूर कर सकता है. मार्च का महीना आमतौर पर ठंड के विदा होने का संकेत होता है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं. तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, लेकिन रातें कड़ाके की ठंडी हो रही हैं. मार्च में अचानक आई इस ठंड ने कई लोगों को चौंका दिया है. पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जा रहा है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा.

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जिसकी वजह से पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है और इसका असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, 6 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे ठंड में कमी आने की उम्मीद है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा.

उत्तर-पूर्व में बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश और असम के पूर्वी हिस्सों में 6 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप और केरल के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में तापमान में गिरावट

राजस्थान में अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी. हालांकि, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के इलाकों में 4 से 7 मार्च के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

बिहार में भी महसूस हो रही ठंड

बिहार में भी पछुआ हवाओं की वजह से हल्की ठंड बनी हुई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. साथ ही, हवा की गति बढ़ने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कब तक रहेगी ठंड?

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में 6 मार्च के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कमी आने की संभावना है. हालांकि, हवाएं अभी भी ठंडी बनी रह सकती हैं, जिससे रात के समय ठंड का अहसास होगा. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के मध्य तक तापमान सामान्य हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी