देश

Coronavirus in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- दुनिया में हमारी मृत्यु दर सबसे कम, अब तक 10 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 3.2 प्रतिशत है. आज 310 सरकारी और 111 निजी टेस्टिंग लैब विकसित हो चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, कल हमने 10 लाख टेस्ट के आंकडे को पार किया और एक दिन में 74,000 के करीब टेस्ट किए गए.

Coronavirus in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- दुनिया में हमारी मृत्यु दर सबसे कम, अब तक 10 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Photo Credit- NAI)

देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है. इसी बीच रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल का दौरा किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'अब तक 10,000 से अधिक COVID-19 के मरीजों को छुट्टी दी गई है. इसके अलावा अन्य जो अस्पताल में भर्ती हैं वो भी ठीक होने की कगार पर हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'पिछले 14 दिनों में हमारा ड​बलिंग रेट जो 10.5 दिन था, पिछले 7 दिनों में 11.7 दिन हो गया और आज सुबह 12 दिन हो गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 3.2 प्रतिशत है. आज 310 सरकारी और 111 निजी टेस्टिंग लैब विकसित हो चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, कल हमने 10 लाख टेस्ट के आंकडे को पार किया और एक दिन में 74,000 के करीब टेस्ट किए गए. देश में 319 जिले ऐसे हैं जो बीमारी से प्रभावित नहीं है. 130 जिले हॉटस्पॉट हैं, 284 जिले नॉन-हॉटस्पॉट हैं. हमने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन,पेरासिटामोल जैसी दवाई दुनिया के 99 देशों को सप्लाई की है. यह भी पढ़ें- देश में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड- 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2644 नए केस आए सामने, मरीजों की संख्या 40 हजार के करीब.

ड​बलिंग रेट 12 दिन हुआ-

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, जिस देश में PPE किट और N95 मास्क बाहर से आयात करने पड़ते थे,आज हम एक दिन में 2 लाख से ज्यादा PPE किट बना रहे हैं. 50 लाख से ज्यादा N95 मास्क और 20 लाख से ज्यादा PPE किट हम देश में बांट चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 39,980 हो गई है. जिसमें 28,046 सक्रिय हैं, 10,633 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 83 लोगों की मौत हुई है जबकि 2644 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना वायरस से अब तक 1301 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).