देश

बेरोजगार व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, दोनों ने 15 जनवरी को अलग होने का लिया था फैसला

गुजरात के वडोदरा जिले में एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी...

बेरोजगार व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, दोनों ने 15 जनवरी को अलग होने का लिया था फैसला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

वडोदरा:  गुजरात के वडोदरा जिले में एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वडोदरा तहसील थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष पटेल (49) और रचना (44) की शादी को 20 साल हो गये थे लेकिन उनके रिश्ते में हाल में कड़वाहट आ गई थी और इस साल 15 जनवरी को दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया था.

उन्होंने कहा कि मनीष यहां करेलीबाग इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहता था जबकि रचना अपनी एकमात्र बेटी के साथ भायली गांव में एक इमारत की चौथी मंजिल के फ्लैट में रह रही थी. अधिकारी ने बताया, "रचना के एक शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर जाने को लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार को तकरार हो गई.

यह भी पढ़ें: Sex के लिए किया इनकार तो सिरफिरे फोटोग्राफर ने कर दी थी मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, मुंबई पुलिस का खुलासा

इस दौरान मनीष ने तांबे के मूसल से रचना के कान के पीछे सिर पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई." पुलिस ने बताया कि इसके बाद मनीष ने रचना की बहन को फोन किया और घटना के बारे में सूचना दी. उन्होंने बताया, "इसके बाद उसने स्नान किया, नये कपड़े पहने."

"तांबे के मूसल को फेंक दिया. वह इमारत की छठी मंजिल पर गया और वहां से कूद कर खुदकुशी कर ली. उस समय उसकी बेटी स्कूल में थी." अधिकारी ने बताया कि मनीष रचना के घर में रखे अपने कपड़े और बाकी सामान लेने आया था. उन्होंने बताया, "मनीष इन दिनों बेरोजगार था जबकि रचना यहां एक निजी कंपनी में वरिष्ठ पद पर थी."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).