Prashant Kishor: INDIA और NDA में दो तिहाई दलों के 1 भी एमपी नहीं, ये सिर्फ संख्या गिनाने के लिए- प्रशांत किशोर

चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि आईएनडीआईए (इंडिया) और एनडीए के दोनों गठबंधन में 26 से 27 दल बैठते हैं

Prashant Kishor Photo Credits: Twitter

पटना, 21 अगस्त: चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि आईएनडीआईए (इंडिया) और एनडीए के दोनों गठबंधन में 26 से 27 दल बैठते हैं उसमें भी दो तिहाई दल ऐसे हैं, जिनके एक भी सांसद नहीं है ये तो संख्या गिनाने के लिए दलों की परिपाटी है और कर्मकांड है.

बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार आज भी वहीं है, जहां 10 साल पहले था नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश के पास 42 विधायक हैं और 16 एमपी हैं, जो पिछले गठबंधन में जीते थे.

उन्होंने कहा कि इस बार कितना जीतेंगे ये बिहार के लोगों को हमसे बेहतर मालूम है प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास कुछ नहीं है न दल है, न इमेज बची है, तो किस आधार पर आपको कोई कुछ बनाएगा? आप कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में जाइए, कौन नीतीश कुमार की चर्चा कर रहा है.

उन्होंने कहा कि जिस दिन महागठबंधन बिहार में बना, उस दिन मैंने ये बात कही की ये बिहार का मामला है, इससे देश स्तर पर या राष्ट्रीय राजनीतिक में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है राजद का एक भी एमपी नहीं है और लोग मान रहे हैं कि राजद बहुत मजबूत दल है उन्होंने सवाल उठाया कि जिस दल के पास जीरो एमपी है, वह तय करेगा कि देश कौन चलाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड