छत्तीसगढ़: चिंतलनार के जंगल में मुठभेड़ खत्म, 2 नक्सली ढेर, 1 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार की शाम हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. एक नक्सली घायल हुआ और एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार की शाम हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. एक नक्सली घायल हुआ और एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया.
दक्षिण बस्तर रेंज के उपपुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने बताया कि सुकमा जिले के तोंगपाल इलाके के चिंतलनार मतदान केंद्र से मतदान कराकर लौट रहे बस्तर रिजर्व पुलिस फोर्स पर घात लगाए नक्सलियों ने चिंतलनार के जंगल में गोलीबारी की। दोनों ओर से आधे घंटे तक गोलियां चलीं.
घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए. एक नक्सली घायल हुआ और एक नक्सली गिरफ्तार हुआ. डांगी ने बताया कि जवानों के साथ मतदान दल भी लौट रहा था. यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़: चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी, बस्तर आईजी के सामने 62 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपें
संबंधित खबरें
Snake Eating Snake Video: ऑरोविले में दिखा खौफनाक नजारा, एक सांप दूसरे को निगलने की कोशिश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bilaspur Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत; VIDEO
Bhopal: भोपाल में धर्मांतरण और रेप रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर फंसाती थीं दो बहनें; फिर मुस्लिम पुरुषों से निकाह का बनाया जाता था दबाव
Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, छत्तीसगढ़ में 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह से हो रहा खत्म
\