पश्चिम बंगाल में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के दो सदस्य गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (Jamaat-ul-Mujahideen Bangladesh) के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के दो सदस्य गिरफ्तार (Photo Credit-File Photo)

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (Jamaat-ul-Mujahideen Bangladesh) के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोलकाता (Kolkata) पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मुर्शिदाबाद पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में मोशिबुर रहमान (35) उर्फ फारूख और रूहुल अमीन उर्फ सैफुल्ला (26) को मंगलवार रात में गिरफ्तार किया.

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोशिबुर रहमान और रूहुल दोनों मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं और जेबीएम संगठन के सक्रिय सदस्य हैं. उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों कौसर और सज्जाद के सहयोगी थे जिसे 2014 बर्द्धमान विस्फोट मामले में संलिप्तता के कारण 29 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, मरनेवाले शख्स पर कई आपराधिक मामले थे दर्ज

दो अक्टूबर 2014 को बर्द्धमान जिले में खगरगढ़ के एक मकान में विस्फोट हुआ था जिसमें दो लोग मारे गये थे. अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने सज्जाद से पूछताछ की और पाया कि मोशिबुर और रूहुल एसिड बम बनाने में प्रशिक्षण लिया है. उनकी पुलिस पर हमला करने और कौसर को रिहा कराने की योजना थी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड