चेन्नई: एअरपोर्ट पर दो किलोग्राम सोना जब्त, छह महिलायें हुई गिरफ्तार

सीमाशुल्क विभाग ने रविवार को चेन्नई हवाईअड्डे से छह महिला यात्रियों के पास से करीब दो किलोग्राम सोना जब्त किया.....

प्रतीकात्मक तस्वीर

चेन्नई: सीमाशुल्क विभाग ने रविवार को चेन्नई हवाईअड्डे (Chennai Airport) से छह महिला यात्रियों के पास से करीब दो किलोग्राम सोना (2kg Gold) जब्त किया. इसकी कीमत 63 लाख रुपये बतायी गयी है. इन महिला यात्रियों में पांच श्रीलंकाई (Sri Lanka) नागरिक और एक भारतीय है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारतीय महिला सिंगापुर (Singapore) से लौटी थी. सीमाशुल्क अधिकारियों ने उसके पास से 22 लाख रुपये का 689 ग्राम सोना बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों ने पांच श्रीलंकाई महिलाओं के पास से 1,291 ग्राम सोना जब्त किया. सोने की कीमत करीब 41 लाख रुपये बतायी जाती है. एक अन्य मामले में शुक्रवार एवं शनिवार की दरम्यानी रात में एक यात्री और प्रबंधन सेवा कंपनी के एक कर्मचारी को 1,200 ग्राम सोना एक मोबाइल पावर बैंक (Mobile Power Bank) में छुपाकर कथित रूप से तस्करी करने के प्रयास में हवाईअड्डा से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें:  26/11 Mumbai Attack: अजमल कसाब को पुलिस ने स्टेशन से भागने दिया

हवाईअड्डा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ (CIFF) के एक जवान ने देखा कि एक यात्री ने एक कर्मचारी को ‘कुछ’ दिया. जांच के दौरान एक पावर बैंक में छुपा कर रखा गया सोना (Gold) बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार (Friday) और शनिवार (Saturday) की दरम्यानी रात की है .

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड