News

Video: आगरा में दो लड़कियों ने मचाया तांडव, महिला दूकानदार को जमकर पीटा, एक दुसरे के बाल पकड़कर की मारपीट

आगरा में मारपीट की एक घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला दूकानदार के साथ दो लड़कियों ने जमकर मारपीट की. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Video: आगरा में दो लड़कियों ने मचाया तांडव, महिला दूकानदार को जमकर पीटा, एक दुसरे के बाल पकड़कर की मारपीट
Credit-(Twitter-X)

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा में मारपीट की एक घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला दूकानदार के साथ दो लड़कियों ने जमकर मारपीट की. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस दौरान दोनों लड़कियों ने महिला के साथ मारपीट की, उसको ट्यूबलाइट से भी मारा. इसके साथ ही महिला की दूकान का सामान भी फेंक दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है की दो लड़कियां दूकान पर आती है और दुकानदार महिला से उनकी बहस होती है और इसके बाद दोनों में से एक लड़की की दूकानदार महिला के साथ मारपीट होती है, दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती है और दोनों नीचे गिर जाते है. मारपीट करने के बाद लड़कियों ने डंडे से दूकान के टेबल पर रखा हुआ सामान भी तोड़ फोड़ कर दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े:Video: पड़ोसी महिलाओं के बीच नाली के विवाद में जमकर हुआ बवाल, एक दूसरे के साथ की मारपीट, आगरा का वीडियो हुआ वायरल

महिला दुकानदार से मारपीट 

पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज की गई है. बताया जा रहा है की लड़कियां दूकान खाली करवाने के लिए पहुंची थी और इसके बाद विवाद बढ़ गया और इन लडकियों के बीच और महिला के बीच मारपीट हो गई. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ChiragTomar0707 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).