त्योहार

Jagannath Rath Yatra 2024: पुरी में आज से शुरु होगी दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगीं शामिल

पुरी में आज (07 जुलाई 2024) से दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इस वार्षिक उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी.

Jagannath Rath Yatra 2024: पुरी में आज से शुरु होगी दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगीं शामिल
जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 (Photo Credits: X)

Jagannath Rath Yatra 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ओडिशा (Odisha) के पुरी (Puri) में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली जाती है, जिसका हिंदू धर्म में बड़ा धार्मिक महत्व है. पुरी में आज (07 जुलाई 2024) से दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इस वार्षिक उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) भी शामिल होंगी. बता दें कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रीहरि के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है. यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2024 Messages: जगन्नाथ रथ यात्रा की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

दो दिवसीय जगन्नाथ रथ यात्रा की आज से शुरुआत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).