Lakhimpur Kheri Accident: कावड़ियो के खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया ट्रक, 1 कावड़िए की मौत, 10 लोग हुए घायल,लखीमपुर खीरी की घटना
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक ट्रक ने कावड़ियो के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक कावड़ीए की मौत हो गई.
Lakhimpur Kheri Accident : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक ट्रक ने कावड़ियो के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक कावड़ीए की मौत हो गई. तो वही इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए है. सभी को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.
जानकारी के मुताबिक़ कांवड़िया राजेश पांडेय की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया परिसर में पीलीभीत -बस्ती हाईवे पर खनिपुर के पास शनिवार को सुबह करीब छह बजे बहराइच की तरफ से गोला गोकर्णनाथ कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक टकरा गया. जिससे ट्रॉली पलट गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई. ये भी पढ़े :VIDEO: कांवड़ियों का ट्रक चोरी करके भाग रहा था शख्स, कुछ ही दूर जाने पर हो गया एक्सीडेंट; यूपी के मुजफ्फरनगर की घटना
इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना निरीक्षक अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. इस घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा गया था . इसके बाद पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक जाम खुलावाया. इस घटना के बाद कावंड़ियों ने भी हंगामा किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

