VIDEO: कांवड़ियों का ट्रक चोरी करके भाग रहा था शख्स, कुछ ही दूर जाने पर हो गया एक्सीडेंट; यूपी के मुजफ्फरनगर की घटना
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों से चुराए गए एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नई मंडी की सीओ रूपाली राव ने बताया कि कुछ कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली जा रहे थे.
Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों से चुराए गए एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नई मंडी की सीओ रूपाली राव ने बताया कि कुछ कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली जा रहे थे. मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पहुंचने पर उन्होंने खाना खाने के लिए अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया. इस दौरान चोरी की नियत से समुंदर नाम का एक व्यक्ति ट्रक में सवार हो गया और उसे स्टार्ट करके भागने लगा. चूंकि वहां ट्रैफिक था, इसलिए ट्रक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई है. फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
कांवड़ियों का ट्रक चोरी करके भाग रहा था, हो गया एक्सीडेंट
#WATCH | UP: A man was critically injured when the truck he stole from Kanwariyas collided with another vehicle at Rampur Tiraha in Muzaffarnagar. pic.twitter.com/GJfpBYpryL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

