VIDEO: संतरों से भरा ट्रक पलटा, लुटने के लिए मची लोगों की होड़, सुरक्षा के लिए पुलिस हुई तैनात, झांसी जिले की घटना
कही पर भी एक्सीडेंट हो तो लोग सामने आकर घायलों की मदद करते है, लेकिन जब वाहनों में कोई सामान हो और वह नीचे गिरा हुआ हो , तो मदद करना छोड़, सीधे लूटमार शुरू कर देते है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर सामने आया है.
झांसी, उत्तर प्रदेश: कही पर भी एक्सीडेंट हो तो लोग सामने आकर घायलों की मदद करते है, लेकिन जब वाहनों में कोई सामान हो और वह नीचे गिरा हुआ हो , तो मदद करना छोड़, सीधे लूटमार शुरू कर देते है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर सामने आया है. आपने कई बार देखा होगा की शराब की बोतलों का ट्रक पलटी होता है तो लोग शराब चुराने लगते है, अभी पिछले हफ्ते आगरा में टाइल्स का ट्रक पलटी हो गया था, जिसके बाद लोगों ने जमकर टाइल्स चुराई थी.
अब झांसी शिवपुरी हाईवे के सिजवाहा गांव के पास एक संतरे से भरा ट्रक पलटी हो गया. जिसके कारण बड़ी तादाद में संतरे सड़क पर बिखर गए, इसके बाद लोग इन संतरों को उठाने लगे. बताया जा रहा है कि संतरों का ट्रक मध्य प्रदेश प्रदेश के सारंगपुर से बिहार शरीफ जा रहा था. इस हादसे में कानपुर का रहनेवाला ड्राइवर शैलेंद्र और शिवदास नाम शख्स घायल हो गए है. दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @RJBNewsLive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: आगरा में एक्सीडेंट के बाद पलटी हुआ ट्रक, गाड़ी में रखी टाइल्स को लुटने के लिए मची होड़, लोगों ने जमकर की लूटपाट, वीडियो आया सामने
संतरों से भरा ट्रक झांसी में पलटा
झांसी जिले में सिजवाहा गांव के पास संतरे से भरा एक ट्रक पलट जाने से सड़क पर संतरे फैल गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जब इसे उठाकर ले जाना शुरू किया तो स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।#Truck #viralvideo #Jhansi #Orange pic.twitter.com/vm0k70M298
— RJB News (@RJBNewsLive) March 6, 2025
लोगों की लुट के बाद पुलिस ने की सुरक्षा
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने संतरों को लूटना शुरू किया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके कर्मचारियों ने संतरों को लोगों की लुट से बचाया.
पहले भी आ चुकी है ऐसी घटनाएं सामने
इस घटना के बाद एक बार इंसानियत शर्मसार हुई है. कई बार ऐसे हादसे होते है और लोग दूसरों की जान बचाने की बजाये सामानों की लुट करते है. मुर्गियों और मछलियों को ले जा रहे है वाहनों का जब एक्सीडेंट हुआ था, तब भी ऐसे ही लुट के वीडियो सामने आएं थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

