AAP Protest in Delhi: आज AAP करेगी पीएम आवास का घेराव, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी (View Tweet)

AAP Protest in Delhi: शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज पीएम आवास का घेराव करेगी. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने AAP को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है. इसे लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर गाड़ियों को ठहरने की इजाजत नहीं होगी. नियमों के उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: CM Arvind Kejriwal:पति केजरीवाल से मिलने ED ऑफिस पहुंची सुनीता, 30 मिनट का दिया गया है समय- VIDEO

आज AAP करेगी पीएम आवास का घेराव:

 

हालांकि, आम लोगों के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी. दिल्ली पुलिस ने अनुरोध किया कि यात्री कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति रोड पर जाने से बचें.जरूरत पड़ने पर अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल गोलचक्कर, जिमखाना डाकघर गोलचक्कर, तीन मूर्ति हाइफा गोलचक्कर, नीति मार्ग गोलचक्कर और कौटिल्य मार्ग गोलचक्कर से यातायात का मार्ग बदला जा सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट