TIME '100 Most Influential' List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना ने बनाई जगह

टाइम मैगजीन ने साल 2026 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है. इस बार भारत की ओर से तकनीक, सिनेमा और पाक कला (Culinary) जगत की हस्तियों ने बाजी मारी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में शामिल नहीं हैं.

सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना (Photo Credits: File Image)

TIME '100 Most Influential' List 2026: प्रतिष्ठित 'टाइम' (TIME) मैगजीन ने बुधवार, 15 अप्रैल को साल 2026 के लिए 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' ('The World's 100 Most Influential People') की अपनी बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है. इस वर्ष की सूची में तकनीक, कला और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय मूल के चेहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.  गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai), बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), मशहूर शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) और यूट्यूब के प्रमुख नील मोहन (Neal Mohan) को इस वैश्विक सूची में स्थान मिला है। हालांकि, लंबे समय तक इस लिस्ट का हिस्सा रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस बार सूची से बाहर हैं. यह भी पढ़ें: TIME मैगजीन की प्रभावशाली नेताओं की सूची में ट्रंप और यूनुस शामिल, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

वैश्विक राजनीति के बड़े चेहरे

टाइम 100 की सूची में दुनिया के कई शक्तिशाली राजनेताओं और धार्मिक गुरुओं को जगह मिली है. प्रमुख नामों में शामिल हैं:

भारतीयों का दबदबा: क्यों मिली जगह?

टाइम मैगजीन ने इन हस्तियों के चयन के पीछे उनके विशिष्ट योगदान का उल्लेख किया है:

मोदी और योगी का नाम गायब

टाइम की यह सूची अक्सर चर्चा का विषय रहती है, क्योंकि इसमें कई बार राजनीतिक समीकरण बदलते दिखते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो पूर्व में कई बार इस सूची का हिस्सा रह चुके हैं, इस साल 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल नहीं हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी अब तक इस सूची में स्थान नहीं बना पाया है. यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk in TIME Magazine: जेल में बंद सोनम वांगचुक को टाइम मैगज़ीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में किया शामिल..पत्नी ने सरकार पर कसा तंज

अमेरिका केंद्रित रही सूची

इस वर्ष की सूची में अमेरिकी हस्तियों का विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है. व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ डैन केन और स्पेसएक्स की ग्विन शॉटवेल जैसे नाम इस बात की पुष्टि करते हैं कि वैश्विक नीति निर्माण में अमेरिकी नेतृत्व का दबदबा बरकरार है.

टाइम मैगजीन के अनुसार, ये 100 लोग वे हैं जो न केवल अपनी फील्ड में माहिर हैं, बल्कि दुनिया की संस्कृति, राजनीति और भविष्य की दिशा को भी प्रभावित कर रहे हैं.

Share Now