देश

Video: तीन युवकों ने हेलमेट पहनकर अंडरवियर में बनाई रील, पुलिस ने की कार्रवाई, उत्तरप्रदेश के बलिया का वीडियो वायरल

रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर रहे है. ऐसा ही एक वीडियो उत्तरप्रदेश के बलिया से सामने आया है. जिसमें तीन युवक केवल अंडरवियर पर बाइक पर घूमते हुए और बाजारों में टहलते हुए नजर आ रहे है.

Video: तीन युवकों ने हेलमेट पहनकर अंडरवियर में बनाई रील, पुलिस ने की कार्रवाई, उत्तरप्रदेश के बलिया का वीडियो वायरल
Credit -(Twitter -X)

Video: रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर रहे है. ऐसा ही एक वीडियो उत्तरप्रदेश के बलिया से सामने आया है. जिसमें तीन युवक केवल अंडरवियर पहनकर बाइक पर घूमते हुए और बाजारों में टहलते हुए नजर आ रहे है. इन तीनों युवको ने केवल अंडरवियर पहनी हुई है और तीनों ने हेलमेट लगा रखा है. गले में तीनों के गमछा है.

ये बाजारों में बिना शर्म के घूम रहे है, तो कभी बाइक पर बैठकर घूम रहे है तो कभी बाइक को धक्का देते हुए चल रहे है. इन्हें देखकर महिलाएं भी असहज होती हुई नजर आई. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद  पुलिस फ़ौरन हरकत में आई और इन तीनों युवकों पर अश्लीलता फैलाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही इनकी बाइक भी जब्त की गई है. ये भी पढ़े :Video: शराबी को बदतमीजी करना पड़ा भारी, महिलाओं ने जमकर की पिटाई, ग्वालियर का वीडियो वायरल

अंडरवियर पहनकर बाइक पर सवार हुए और बाजार में घुमे 

बता दें की रील और वीडियो बनाने की दीवानगी अब पागलपन में बदलती जा रही है. युवा रील बनाने के लिए कुछ भी कर रहे है. सार्वजानिक जगहों पर , ट्रेनों में , बाजारों में ये युवा रील बना रहे है. कई बार रील बनाते समय कई लोगों की जान भी चली गई. बावजूद इसके रील बनाने को लेकर युवाओं का पागलपन कम नहीं हो रहा है. सोशल मीडिया पर इन तीनों युवकों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इन्हें जमकर लताड़ लगा रहे है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @yogeshhindustan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).