Andhra Pradesh: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से तीन की मौत
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना जिले के कुप्पम शहर में एक श्मशान घाट के पास हुई.
अमरावती, 16 जून: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना जिले के कुप्पम शहर में एक श्मशान घाट के पास हुई.
पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय रानी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और उनके रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलग-अलग जगहों से आए थे. हालांकि, शवयात्रा जब श्मशान घाट के करीब पहुंची तो कई लोग बिजली के तारों की चपेट में आ गए और यह हादसा हो गया.
पुलिस का कहना है कि शवयात्रा में शामिल तीन लोगों ने जमीन पर पड़े बिजली के तारों को हटाने की कोशिश की थी. तभी उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान तिरुपति, मुन्नेप्पा और रविंद्रन के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की.
Tags
संबंधित खबरें
Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा
Iran-Israel War: DGCA की बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व और खाड़ी हवाई क्षेत्र को लेकर एडवाइजरी; प्रभावित एयरस्पेस से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
\