जोधपुर में निर्माणाधीन घर की दीवार गिरी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में अंधड़ के बाद एक निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया. जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को जब यह घटना हुई तब तीनों अपने घर की छत पर सो रहे थे
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में अंधड़ के बाद एक निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया. जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को जब यह घटना हुई तब तीनों अपने घर की छत पर सो रहे थे. राजपुरोहित ने बताया कि पड़ोस के निर्माणाधीन घर की दीवार अंधड़ की वजह से भरभरा कर सो रहे लोगों पर गिर गया जिस घटना के ये लोग शिकार हो गए.
घटना को लेकर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कि मृतकों की पहचान नैनी देवी (50) उनका बेटा विनोद (23) और बहू कोमल (25) के तौर पर हुई है. कोमल गर्भवती थी. सभी ने अस्पताल में दम तोड़ा है. वहीं इस घटना को लेकर पूरे इलाके में मातम फैला हुआ है.
संबंधित खबरें
Delhi Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई जख्मी; VIDEO
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्शन में मोदी सरकार, आज 5 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
\