Rajasthan CM Ashok Gehlot: महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी- सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लड़कियों से छेड़छाड़ या छेड़खानी के आदतन आरोपियों को अब राजस्थान में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी

Photo Credits: Twitter

जयपुर, 8 अगस्त: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लड़कियों से छेड़छाड़ या छेड़खानी के आदतन आरोपियों को अब राजस्थान में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीअधिकारियों ने कहा, छेड़छाड़ करने वालों के चरित्र प्रमाणपत्र में ऐसे अपराधों का जिक्र होगा और प्रमाणपत्र पर ऐसे मामले अंकित होते ही उन्हें सरकारी नौकरियां नहीं मिलेंगी. यह भी पढ़े: CM Ashok Gehlot Slams BJP: सीएम अशोक गहलोत की हुंकार- बीजेपी को राजस्थान में हिंदुत्व को एजेंडा नहीं बनाने देंगे

सोमवार को कानून व्यवस्था की स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए गहलोत ने अधिकारियों को आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों से कहा, ''महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, बदमाशों का रिकॉर्ड रखा जाए.

"महिलाओं के खिलाफ ऐसे मामलों में उनकी संलिप्तता का उल्लेख चरित्र प्रमाण पत्र में किया जाना चाहिए आदतन बदमाशों पर कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें सरकारी नौकरियों से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए.

अधिकारियों ने बताया कि सीएम ने बदमाशों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने का आदेश दिया है इसके लिए छेड़छाड़ करने वाले आदतन मनचलों का अलग से रिकॉर्ड रखा जाएगा ऐसे लोगों के नाम आरपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड आदि को भेजे जाएंगे अगर वे नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, तो ऐसे लोगों के डेटाबेस से उनके रिकॉर्ड का मिलान कराकर उनका आवेदन खारिज कर दिया जायेगा.

बैठक में सीएम ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा, साथ ही उन्होंने भीलवाड़ा की घटना को दुखद बताया उन्होंने कहा, "हम आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए त्वरित कदम उठा रहे हैं, हालांकि मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट