Immunity Booster Cake: इस बार के क्रिसमस में मिलेगा इम्यूनिटी बूस्टर केक
क्रिसमस (Christmas) का त्योहार केक (cake) के बिना अधूरा है. कोरोनाकाल (Coronacal) में पर्व त्योहार के तौर-तरीके बदल गए हैं. इस बार 25 दिसंबर यानी क्रिसमस को देखते हुए बाजार में दाल-चीनी और आटे वाला इम्यूनिटी बूस्टर विशेष केक तैयार किया गया है.
लखनऊ, 16 दिसंबर : क्रिसमस (Christmas) का त्योहार केक (cake) के बिना अधूरा है. कोरोनाकाल (Coronacal) में पर्व त्योहार के तौर-तरीके बदल गए हैं. इस बार 25 दिसंबर यानी क्रिसमस को देखते हुए बाजार में दाल-चीनी और आटे वाला इम्यूनिटी बूस्टर विशेष केक तैयार किया गया है. केक स्वादिष्ट तो हुए हैं, मगर इसके अधिक सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ने लगा. मगर अब केक खाने से पहले इतनी चिंता करने की जरूर नहीं है, क्योंकि अब केक केवल स्वाद ही नहीं देगा, बल्कि इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी. बाजार में अब दाल-चीनी, आटा से बना केक उपलब्ध है. यह केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत की दृष्टि से फायदेमंद भी है. हाल के दिनों में इस केक की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है. ऑनलाइन भी इसकी मांग बढ़ रही है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases Update India: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 22,065 नए मामले दर्ज, एक दिन में 354 संक्रमितों की हुई मौत
जेजे बेकर्स के जसजीव कोहली ने बताया कि कोरोना को देखते हुए लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने खास प्रकार इम्यूनिटी बूस्टर केक तैयार कराए हैं. एप्पल सिनेमन और कैरेट केक है, जिसमें दाल-चीनी का प्रयोग किया गया है.
उन्होंने कहा, "हालांकि इससे पहले भी हम लोग इसका प्रयोग करते थे. लेकिन इस बार कोविड के चलते इम्यूनिटी के प्रति जागरूक हो रहे, इसका ख्याल रखा गया है. इसके अलावा ड्राई केक में आटे, गाजर, खजूर, अंजीर, दालचीनी, आटा, पाइनएप्पल, और स्ट्रॉबेरी के नए फ्लवर को डाला गया है. इसकी कीमत एक हजार रुपये रखा गया है. इस बार के हालात सामान्य दिनों से अलग हैं, इसीलिए हमने क्रिसमस के लिए विशेष तैयारी की है." यह भी पढ़ें :Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 7.28 करोड़ के पार, 16.2 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत
एक अन्य बेकर ने भी क्रिसमस को देखते हुए स्वास्थ्यवर्धक मसालों का प्रयोग करके कुकीज और केक तैयार किया गया है. एक अन्य दुकानदार ने बताया कि इंग्लिश प्लम केक इस बार खास तरीके से बनाया गया है. जो पूरी तरह से एंग्लो विधि से तैयार किया गया है. कोविड को देखते हुए सेंटा इस बार पंजीकरण कराने वाले बच्चों के घर जाकर उन्हें बधाई देगा और उपहार बांटेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

