क्राइम

Video: चोरों के हौसले बुलंद! मंदिर को भी नहीं बक्शा, सहारनपुर के शनि मंदिर से चांदी का नाग चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

चोरो के हौसले काफी बुलंद हो गए है और वे अब मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दें रहे है. कई शहरों से मंदिरों से चोरी करने के वीडियो सामने आएं है. अब ऐसे में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से भी एक ऐसा ही चोरी का वीडियो सामने आया है.

Video: चोरों के हौसले बुलंद! मंदिर को भी नहीं बक्शा, सहारनपुर के शनि मंदिर से चांदी का नाग चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
Credit-(Twitter-X)

सहारनपुर, उत्तरप्रदेश: चोरो के हौसले काफी बुलंद हो गए है और वे अब मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दें रहे है. कई शहरों से मंदिरों से चोरी करने के वीडियो सामने आएं है. अब ऐसे में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से भी एक ऐसा ही चोरी का वीडियो सामने आया है. सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित शनि मंदिर से चोर ने शिवलिंग के ऊपर लगे चांदी के नाग को ही चुरा लिया.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. इस घटना के बाद परिसर में और मंदिर कमेटी में हडकंप मच गया. वीडियो में देखा जा सकता है ,' एक चोर आता है और चांदी के नाग को प्लास्टिक के एक थैले में डालकर फरार हो जाता है. ये भी पढ़े:Video: चोर मंदिर में आया, शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया और फिर मौका देखकर तांबे का कलश ही चुरा लिया, कानपुर के नवाबगंज का वीडियो हुआ वायरल

सहारनपुर के मंदिर में चोरी 

इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है. पिछले महीने कानपुर के एक शिवमंदिर से चोर ने कलश चुरा लिया था. जुलाई महीने में मुंबई के विट्ठल मंदिर में भी चांदी का मुकुट चुरा लिया था. मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).