देश

Thief Steals Women Undergarments: महिलाओं से छेड़छाड़ कर उनके अंडरगारमेंट्स चुराता है यह शख्स, CCTV में हुआ कैद

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां की महिलाएं एक शख्स से बेहद परेशान हैं. यह शख्स पहले तो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है और फिर अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है.

Thief Steals Women Undergarments: महिलाओं से छेड़छाड़ कर उनके अंडरगारमेंट्स चुराता है यह शख्स, CCTV में हुआ कैद
Thief | Representative Image (Photo: PIxabay)

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां की महिलाएं एक शख्स से बेहद परेशान हैं. यह शख्स पहले तो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है और फिर अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है. इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि यह शख्स इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. Madhya Pradesh: सिंगरौली में स्पा सेंटरों पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 महिलाओं को छुड़ाया गया.

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है. पिछले कुछ दिनों से एक युवक की हरकतों से महिलाएं बेहद परेशान हैं. यह युवक घरों में घुसकर महिलाओं और लड़कीयों के साथ अश्लील हरकतें करता है और उनके अंडरगारमेंट्स चुरा लेता है. युवक की इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं.

कुछ महिलाएं और लड़कियां इस मामले में परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं. लोगों ने बताया कि एक युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है. उसकी इन हरकतों से सभी तंग आ चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे ने उस युवक को कैद कर लिया है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).