VIDEO: सहारनपुर में बारात की बस में जमकर बारातियों के बीच हुई मारपीट, देवबंद लौटते समय हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कस्बा देवबंद से मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव जौली जा रही एक बारात में सीट बदलने को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कस्बा देवबंद से मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव जौली जा रही एक बारात में सीट बदलने को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. यह घटना गंगनहर के किनारे बेलदा गांव के पास उस वक्त हुई, जब बस में सवार लोग आपस में भिड़ गए. बाराती एक-दूसरे पर लात, घूंसे और बेल्ट से हमले करने लगे.
वीडियो में देखा जा सकता है बस के अंदर जमकर लोगों के बीच मारपीट हो रही है और ये सभी सड़क पर हो रहा है. नीचे लोग और पुलिस भी खड़ी है. बस भी खड़ी है और पीछे से पूरा ट्रैफिक जाम हो गया है. इसके बाद इन लोगों का विवाद छुडाने के लिए पुलिस पहुंचती और बस के भीतर घुसती है तो लोग बताते है की ये बाराती है और लोग उन्हें नीचे उतरवाते है. ये भी पढ़े:VIDEO: वृंदावन में दुकानदारों और श्रद्धालु के बीच हुई जमकर मारपीट, बीच सड़क पर लड़ाई होने से लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो आया सामने
बारातियों के बीच बस में मारपीट
यूपी के मुजफ़्फरनगर में बारात की बस में जमकर जूतम-पैजार, बारातियों में किसी बात में हुआ झगड़ा इतना बढ़ा की एक दूसरे को जमकर पीटा, बस के अंदर मारपीट से मची चीख पुकार, सहारनपुर के देवबंद से वापस लौट रही थी बारात की बस...#Muzaffarnagar pic.twitter.com/ONQ3jMLHRB
— Mohit Verma (@MohitVermaNews) November 9, 2024
इसके बाद बाद में पुलिस बस के अंदर पहुंचकर मारपीट कर रहे बारातियों को शांत करवाती है और बस को यहां से रवाना करवाती है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @MohitVermaNews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

