VIDEO: वृंदावन के बांके बिहार मंदिर में सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच हुई जमकर मारपीट, प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, घटना का वीडियो आया सामने
वृंदावन के श्री बांके बिहार मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. इस दौरान कई ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती है. जिसको देखने के बाद दुसरे भक्तों का मन भी खराब हो जाता है. मंदिर के भीतर ही मारपीट की घटना हुई है.
वृंदावन, उत्तर प्रदेश: वृंदावन के श्री बांके बिहार मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. इस दौरान कई ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती है. जिसको देखने के बाद दुसरे भक्तों का मन भी खराब हो जाता है. ऐसी ही एक मंदिर के भीतर ही मारपीट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद सेवादारों ने मुंबई से गए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की.
इस घटना का वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की जिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है, उनका 17 भक्तों का ग्रुप मुंबई से मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था.वीडियो में देख सकते है की इतनी भीड़ में भी सेवादार ने श्रद्धालु के साथ मारपीट की. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया. इस मारपीट में दो महिलाओं समेत 3 लोग घायल हुए है. इस घटना के बाद मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी नाराजगी जाहिर की है.ये भी पढ़े:VIDEO: वृंदावन में दुकानदारों और श्रद्धालु के बीच हुई जमकर मारपीट, बीच सड़क पर लड़ाई होने से लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो आया सामने
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट
वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच मारपीट देखिए।
मुंबई से आए श्रद्धालुओं और मंदिर के सेवादारों के बीच प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु घायल हो… pic.twitter.com/QPYpX1ynIP
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) February 10, 2025
प्रसाद चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट
वीडियो में देख सकते है की एक शख्स सामने घुसकर प्रसाद चढ़ाने की कोशिश की. इसके बाद सेवादार ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया. इसके बाद विवाद हुआ और ये विवाद मारपीट में तब्दील हो गया.
मुंबई से आएं थे 17 श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक़ यह हंगामा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुआ. मुंबई से आए 17 श्रद्धालुओं के एक ग्रुप ने सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए, जब उन्होंने भगवान को प्रसाद चढ़ाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद सेवायत पुजारियों ने उन्हें रोक दिया. इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई. बात इतनी बढ़ गई कि सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच लात-घूसे चलने लगे. कुछ महिलाओं को भी धक्का देने की बात सामने आई है.पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं का मेडिकल करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा है कि इस मारपीट के तथ्यों की जांच हो रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

